शिकायत दरकिनार, बाल बाल बचे लोग, गिरी सूखे पेड़ की विशाल…- भारत संपर्क

0

शिकायत दरकिनार, बाल बाल बचे लोग, गिरी सूखे पेड़ की विशाल टहनियां

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक विशालकाय सूखा पेड़ गिरने की कगार पर पहुंच चुका था। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने की थी। शिकायत को नगर पालिका बांकीमोंगरा के अधिकारियों ने नजर अंदाज कर दिया। इस बीच सुबह विशालकाय पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गई। अलसुबह हुई घटना के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत भीमसेन मंदिर प्रांगण के समीप ही एक बड़ा बरगद का पेड़ पूरी तरह सूख चुका है। पेड़ के नीचे बिजली के तार और उसके आसपास मकान स्थित हैं। जिससे खतरा बना हुआ था। अनहोनी की आशंका को लेकर कोयलाधानी भूविस्थापित किसान संघ के गजेन्द्र पाल सिंह तंवर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम शिकायत पत्र सौंपा था। इसके बाद भी सूखे पेड़ को हटाया नहीं गया। इस बीच पेड़ की बड़ी बड़ी टहनियां टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ पूरा नहीं गिरा अन्यथा जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जबलपुर: नाबालिग ने किया दूसरी शादी से इनकार, शादीशुदा युवक ने घर में घुसकर … – भारत संपर्क| वेस्टइंडीज की अपने घर में लगातार आठवीं हार, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन,चेन्नई…- भारत संपर्क| Google Play Store के सीक्रेट फीचर्स, नुकसान से बचाने में ऐसे करता है मदद – भारत संपर्क| ट्रंप को मिले नोबेल, 6 महीने में 6 युद्ध रुकवाए.. व्हाइट हाउस का दावा, भारत-पाक का भी… – भारत संपर्क