निगम के वार्ड 14 में बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल, कांग्रेस से…- भारत संपर्क

0

निगम के वार्ड 14 में बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल, कांग्रेस से बगावत कर शालिनी राही निर्दलीय उतरी मैदान में

कोरबा। कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर समर्थकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई स्थानों में टिकट नहीं मिलने पर बगावत के सुर उठने लगे हैं। इसी तरह नगर निगम के वार्ड 14 में पार्षद पद के लिए कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाली शालिनी राही को हाशिए पर रखा गया, तो उन्होंने बगावत करते हुए पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय मैदान में उतरने नामांकन दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि वार्ड में इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस ने वार्ड 14 अमरैया पारा से सुभद्रा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
बागी होकर मैदान में उतरने वाली शालिनी सक्रिय कांग्रेस सदस्य रही है। पूर्व में जिला ग्रामीण कांग्रेस (आई) जिला उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं। श्रीमती राहा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान विगत् 30 वर्षों से रखती हैं। वार्ड क्र.14 में 58 वर्षों से निवासरत हैं तथा मोहल्ले वालों के सुख-दुख में साथ देती आई हैं। उन्होंने 1994 में राजीव गांधी शिक्षा मिशन योजना के अंतर्गत एक वर्षीय पाठ्यक्रम चलाकर लोगों को निशुल्क अक्षर ज्ञान कराया। उन्होंने राशन कार्ड, निराश्रित कार्ड, मजदूर कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जोगी पट्टा, नल पानी सुविधा, लाईट, सड़क, नाली और मुआवजा सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने का काम किया है। वार्ड में 100 फीसदी जीत की दावेदारी के साथ उन्होंने टिकट की मांग की थी। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जिसे लेकर उन्होंने पर्चा भी भर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के बारे में शिकायत… भारत-इंग्लैंड सीरीज में ऐसा क… – भारत संपर्क