कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते,…- भारत संपर्क

0

कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते, नगर निगम समेत 5 निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा जिले के निकायों के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नगर पालिक निगम कोरबा में भाजपा की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत रिकार्ड 48116 मतों से जीत गई हैं। तो वही दूसरी तरफ कटघोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के राज जायसवाल ने जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने 554 मतों से जीत हासिल की। वही कांग्रेस के 9 पार्षद ,5 भाजपा तो एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। इसके अलावा नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी की सोनी कुमारी झा ने जीत दर्ज कर ली है। वे नगर पालिका बांकीमोंगरा की प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष चुनी गई हैं। वही पाली नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अजय जायसवाल 893 मतों से चुनाव जीत चुके हैं। वही नगर पंचायत छुरीकला से पद्मिनी प्रीतम देवांगन 1246 मतों के अंतर से चुनाव जीत चुकी हैं। दीपका नगर पालिका में भी भाजपा के राजेन्द्र राजपूत 3700 के भारी मतों से चुनाव जीत चुके हैं। इन सभी नगर से हटकर कटघोरा में जो परिणाम आए है। वहीं कांग्रेस की जिले में लाज बचाने में राज जायसवाल कामयाब हुए। वहीं सूत्रों की माने तो जिले में कांग्रेस के कुछ बड़े नेता ने भाजपा के कुछ नेताओं के इशारों पर कांग्रेस को हराने के लिए डमी प्रत्याशी उतारे थे। जिसके परिणामस्वरूप जिले में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाक और ठुड्डी पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे| Viral Video: जींस-टॉप पहनकर पाकिस्तान की सड़कों पर घूमी लड़की, देखिए फिर क्या हुआ| तुरंत फोन से हटाएं ये खतरनाक ऐप्स, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान – भारत संपर्क| टी20 ब्लास्ट में छाया पाकिस्तानी गेंदबाज, केवल 19 गेंदों में हैट्रिक के साथ… – भारत संपर्क| अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …