सामूहिक अवकाश पर जाएंगे ठेका कर्मी- भारत संपर्क

0

सामूहिक अवकाश पर जाएंगे ठेका कर्मी

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीन तुलसीनगर जोन में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को बोनस का भुगतान नहीं हो पाया है। उनकी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा होने वाली निधि भी नहीं दी गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। नाराज कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में वितरण कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है। सात दिन के भीतर समाधान नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि जेबीएस इंटर प्राइजेस ठेका मजदूरों के भविष्य निधि खाते की राशि जमा नहीं कर रही है। इस मसले को लेकर विभाग से कई बार पत्राचार किया गया लेकिन ठेका कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती, 45 साल की उम्र वाले भी कर…| पत्नी, प्रेमी संग भागी तो पति ने कहा- भगवान का शुक्र है राजा…- भारत संपर्क| कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत मुस्लिम युवकों को…- भारत संपर्क| सलमान खान, अमिताभ बच्चन या कपिल शर्मा होस्ट बनकर सबसे तगड़ी फीस कौन वसूलता है? – भारत संपर्क