मकान मालिक की बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर ठेकेदार द्वारा…- भारत संपर्क

0
मकान मालिक की बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर ठेकेदार द्वारा…- भारत संपर्क

पिछले साल यानी 2023 में सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति द्वारा अपना घर बनाया जा रहा था, जिसका ठेका उन्होंने रानी सागर कोटा और वर्तमान में बिरकोना में रहने वाले अरुण बघेल को दिया था। घर बनाने के दौरान अरुण का प्रेम संबंध मकान मालिक की बेटी के साथ हो गया। दोनों की जान पहचान हुई और दोनों एक दूसरे से खूब बातें करने लगे। दोनों ने ही साथ में जीने मरने की कसमें खाई। इस दौरान मौका पाकर 20 जुलाई 2023 की शाम को अरुण बघेल ने अपनी प्रेमिका के साथ निर्माणाधीन मकान में ही सबसे पहले शारीरिक संबंध बनाया। फिर तो यह रोज की बात हो गई ।इसी दौरान 18 जनवरी 2024 की सुबह अरुण बघेल उसे शादी करने के नाम पर अपने साथ घूमाने ले गया । पहले तो दोनों बिलासपुर से बस से रायपुर पहुंचे , जहां बस स्टैंड के पास एक होटल में दोनों ठहरे। यहां भी दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। दूसरे दिन दोनों वहां से दिल्ली, हैदराबाद, सिकंदराबाद पहुंचे।

दोनों अगले 6 महीने तक अलग-अलग शहरों में घूमते रहे और दोनों के बीच लगातार 6 महीने तक शारीरिक संबंध बनते रहे। 6 महीने घूमने के बाद दोनों गुढ़ियारी रायपुर में किराए के मकान में करीब 1 महीने तक रहे। उनके बीच शारीरिक संबंध बनना अब आम बात था। एक साथ इतना लंबा वक्त बिताने के बावजूद दोनों ने शादी नहीं की । जब भी शादी की बात की जाती तो अरुण बघेल कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता। इसके बाद तो उसकी नियत बदल गई और 31 जुलाई रात करीब 1:30 बजे अरुण अपनी प्रेमिका को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया। खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर युवती ने अरुण बघेल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में अरुण बघेल उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब ‘बहुत दूर नहीं’… टैरिफ विवाद के बीच अगले… – भारत संपर्क| बिजली कंपनी मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर चलाया जन जागरण…- भारत संपर्क| Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी एग्जाम का क्या होगा पैटर्न? कितने पूछे जाएंगे…| राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन, अपर मुख्य…- भारत संपर्क| Sunny Leone ने ‘सैयारा’ के डायरेक्टर से की थी ऐसी डिमांड, फिर डेब्यू के लिए 7… – भारत संपर्क