तालाब में डूबी हुई मिली एक युवक लाश,नहाने के दौरान गहराई में…- भारत संपर्क
तालाब में डूबी हुई मिली एक युवक लाश,नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा घटित होने जताई जा रही आशंका
कोरबा। जिले के बालको थाना अंतर्गत के रिसदा भदरापारा तालाब में एक युवक लाश मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह बताया जा रहा हैं। जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया था। आशंका जताई जा रही हैं की वह नहाने के दौरान पानी में अधिक गहराई मे चला गया होगा,जिससे उसकी मृत्यु हो गई होंगी। वही मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह उठकर नहाने जाने की तैयारी में जुट गया। कपड़े धोने की बात कहते हुए पहले वह पास स्थित दुकान में गया। उसके बाद उसे उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली। पड़ोसियों ने आकर बताया कि वह तालाब में डूब गया है।पुलिस घटनाक्रम की जानकारी ले परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं।