खूंटाघाट डेम में डूबे दीपका के इंजीनियर का शव बरामद- भारत संपर्क

0

खूंटाघाट डेम में डूबे दीपका के इंजीनियर का शव बरामद

कोरबा। बिलासपुर के खूंटाघाट डेम में पिकनिक के दौरान डूबे इंजीनियर का शव गुरुवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी इंजीनियर विशाल मानकर (26) कोरबा जिले के सुभाष नगर दीपका में एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार को विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आए थे। दिनभर मौज मस्ती और खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद सभी दोस्त किनारे आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। दोस्तों ने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सर्च आपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ फिर से जलाशय में उतरी। कई घंटों की मशक्कत के बाद विशाल का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या पुतिन की जाल में फंस गए ट्रंप? अब जेलेंस्की के लिए पड़ेगा भारी, अलास्का में… – भारत संपर्क| जसप्रीत बुमराह ने Asia Cup खेलने पर लिया फैसला, सेलेक्शन से पहले BCCI को बत… – भारत संपर्क| Shaktimaan Casting: नशेड़ी को ‘शक्तिमान’ मत बनाना… रणवीर सिंह को Shaktimaan न… – भारत संपर्क| 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान,…- भारत संपर्क| 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर अलग से कार्रवाई — भारत संपर्क