हसदेव नदी में मिली युवक की लाश- भारत संपर्क

0

हसदेव नदी में मिली युवक की लाश

कोरबा। बांगो क्षेत्र के पाथा गांव के पास हसदेव नदी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बांगो थाना अंतर्गत पाथा गांव के पास से हसदेव नदी बहती है, जहां मंगलवार सुबह नदी की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पानी में देखा। इसकी जानकारी बांगो पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे मौके पर पहुंचे, जहां शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का निरीक्षण करने पर मृतक की आयु करीब 25 वर्ष होने और नदी में बहते हुए शव वहां पहुंचने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया है। दूसरी ओर मृतक की शिनाख्त के लिए फोटोग्राफ्स जिले के सभी थाना चौकी को भेजे हैं। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण हेतु…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल…- भारत संपर्क| धर्म पर एकदम से बदल गई PAK की सोच, मरियम नवाज बोलीं- सबका सम्मान जरूरी – भारत संपर्क| बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क