बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, दुष्कर्म की आशंका — भारत संपर्क

0
बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, दुष्कर्म की आशंका — भारत संपर्क

आकाश मिश्रा

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर लहूलुहान और निर्वस्त्र हालत में मिली है। उस पर पत्थर से जानलेवा हमला किया गया था। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। उसका मेडिकल नहीं कराया गया। बुजुर्ग महिला पेंशन से गुजर बसर करती है और अकेली रहती है। उसके सिर और छाती पर गंभीर चोट के निशान हैं। आसपास बड़ी संख्या में पत्थर मिले।

बुधवार की सुबह करीब 8 बजे क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने उसे देखा तो पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर डॉयल 112 होने के बाद भी उसे ऑटो से सिम्स लाया गया। यहां से उसे तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस केस में हत्या के प्रयास की धारा के तहत कार्रवाई की है। महिला के रायपुर भेजे जाने के बाद सरकंडा पुलिस ने सिम्स में मेमो भेजकर उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताते हुए जानकारी मांगी थी पर संभव नहीं हो पाया।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सैलरी मांगी तो बेरहमी से पीटा, कांग्रेस विधायक पर लगा आरोप… 5 के खिलाफ के… – भारत संपर्क| सीरिया में इजराइल के बाद अमेरिका का सीक्रेट ऑपरेशन, इस संगठन के नेता और उसके बेटों को… – भारत संपर्क| जीरा Vs अजवाइन: दिखते हैं एक जैसे, पर पोषक तत्वों में बड़ा फर्क? कौन है ज्यादा…| Viral Video: ट्रैक्टर को बंदे ने जुगाड़ से बनाया रोड रोलर, सड़क पर कलाकारी देख हैरान…| NEET: वियतनाम में 4 लाख रुपये MBBS की Fees, जोहाे के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने…