पति-पत्नी के बीच विवाद बना जानलेवा, कोटा और बिलासपुर में दो…- भारत संपर्क

0
पति-पत्नी के बीच विवाद बना जानलेवा, कोटा और बिलासपुर में दो…- भारत संपर्क

कोटा थाना क्षेत्र और बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ही मामलों में पतियों द्वारा पत्नियों पर हमला किया गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

पहली घटना कोटा थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी घटना बिलासपुर के रिंग रोड क्रमांक 2 की है। यहां रहने वाली गीता बघेल अपने पति संतोष बघेल को स्कूटी से कहीं छोड़ने जा रही थीं। रास्ते में किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से गीता के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल गीता को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गीता के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने अपने पति को आरोपी बताया। इसके आधार पर पुलिस ने संतोष बघेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…