दीपका पुलिस ने बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह…- भारत संपर्क

0

दीपका पुलिस ने बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक, 400 बोरी सीमेंट और दो नग ट्रैक्टर किया गया जप्त, 9 आरोपियों पर की गई कार्रवाई

कोरबा। दीपका पुलिस ने बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। 400 बोरी सीमेंट और दो नग ट्रैक्टर जप्त किया गया है। पुलिस ने 9 आरोपियों पर कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में शरण सिंह मरावी पिता स्व दलपत सिन्हा उम्र 60 पता देवगांव थाना दीपका, कलेश्वर ओरकेरा पिता महिपाल सिंह उम्र 24 वर्ष ,लक्षण सिंह पिता घासी राम उम्र 58 वर्ष, भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता रामकुमार उम्र 29 वर्ष पता जारोंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर, रामेश्वर यादव पिता स्व श्याम लाल यादव उम्र 35 वर्ष पता कसाईपली सलिहापारा थाना दीपका, रंजू पुलस्त पिता रामसिंह उम्र 21 वर्ष पता देवगांव, बालेंदर कनार सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम झाबर राठौर कंपलेक्स थाना दीपका, शनि कुमार पिता मनोज कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष पता झाबर, लाल मन सिंह पिता दिलराज सिंह उम्र 36 वर्ष पता फूलझर शामिल है। जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर 400 बोरी सीमेंट चोरी कर सीमेंट को सप्लाई करने वाले, चोरी की सीमेंट बिक्री करने वाले और ख़रीदी करने वाले उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से 400 बोरी सीमेंट तथा घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटनाकारीत करने वाले गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनाडा, UK-US में पढ़ाई के सपने को झटका, स्टूडेंट्स वीजा में 25% से ज्यादा गिरावट| नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 Points Table: जीतकर भी नहीं बदला मुंबई इंडियंस का हाल, सनराइजर्स ह… – भारत संपर्क| वैदिक या हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह वैध,इलाहाबाद HC ने कहा, विवाह स… – भारत संपर्क| बिहार में 24 घंटे भारी बारिश, आएगा आंधी-तूफान; इन 25 जिलों के लिए अर्लट…