इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए देवेश का चयन- भारत संपर्क

0

इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए देवेश का चयन

कोरबा। जिले के निवासी और युवा छात्र देवेश कुमार जायसवाल ने जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए हुआ है। जिस पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। देवेश कुमार जायसवाल आईआईटी चेन्नई में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए इटली में आयोजित 18वें वर्ल्ड कान्फ्रेंस ऑन अर्थक्वेक इंजीनियरिंग (डब्ल्यूसीईई 2024) इटली 30 जून से 10 जुलाई में सम्मिलित होने के लिए चयनित हुए हैं। कान्फ्रेंस में शामिल होने के लिए देवेश कुमार चेन्नई मद्रास से 28 जून को इटली के लिए रवाना हुए। देवेश कुमार जायसवाल एसईसीएल रजगामार से सेवानिवृत्त नवधा लाल जायसवाल के छोटे पुत्र और जीवन जायसवाल के छोटे भाई हैं। देवेश कुमार जायसवाल ने अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने पूरे जायसवाल समाज की ओर से देवेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सशस्त्र सैन्य समारोह : भारतीय सेना की ताकत, जवानों का शौर्य हमें रोमांच के साथ गौरवान्वित करता… – भारत संपर्क न्यूज़ …| MP: छिंदवाड़ा का ऐसा गांव, जहां नवरात्रि में मां दुर्गा की नहीं, रावण की पू… – भारत संपर्क| UP: गोंडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 की मौत; 3 की हालत गंभीर – भारत संपर्क| बिहार: दरभंगा में भीषण हादसा, दो बाइक में टक्कर; 3 की दर्दनाक मौत| BSEB SAV Class 6 Admit Card: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का…