नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और…- भारत संपर्क

0

नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और बैंक के कर्मचारी करेंगे संयुक्त सर्वे

कोरबा। नगर निगम के 57 हजार घरों में डिजिटल डोर कोड लगाने के लिए निगम और बैंक के कर्मचारी संयुक्त सर्वे करेंगे। इसके बाद ही प्लेट तैयार होगा। अभी वार्डों के हिसाब से सर्वे भी कराया जा रहा है। इसी आधार पर ही मकानों को यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। निगम प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही अन्य टैक्स जमा करने ऑनलाइन सुविधा दी है। इसे और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल डोर कोड लगाए जाएंगे। इसका जिम्मा अनुबंधित बैंकों को दिया गया है। निकाय चुनाव के पहले वार्डों का परिसीमन हुआ था। इस वजह से कई मकान एक दूसरे वार्ड में जुड़ गए हैं। वार्ड का नंबर भी बदल गया है। इसी वजह से मकान का सर्वे कराया जा रहा है।
डिजिटल डोर कोड प्लेट में क्यूआर कोड भी होगा। इसके अलावा यूनिक आईडी नंबर के साथ सभी तरह की जानकारी भी दर्ज रहेगी। इससे लोग घर बैठे ही क्यूआर कोड स्कैन कर टैक्स जमा कर सकेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए सर्वे कराया जाएगा। निगम के संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद ही यूनिक आईडी नंबर जारी होगा। वार्ड के हिसाब से मकान की संख्या भी निश्चित होगी। इसी वजह से निगम और बैंक दोनों के कर्मचारी सर्वे साथ में करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए… भारत को लेकर अचानक कैसे बदले ट्रंप के सुर? – भारत संपर्क| स्विच बोर्ड पर जमा गंदगी की वजह से नहीं होंगे शर्मिंदा, इन 5 टिप्स से मिनटों में…| 6 मैच में जड़े 30 छक्के-24 चौके, संजू सैमसन फिर भी नहीं खेल पाएंगे फाइनल – भारत संपर्क| पद्मश्री कैलाश खेर और बैंड कैलासा की अद्भुत प्रस्तुति के साथ हुआ समारोह का भव्य समापन – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSSSC PET 2025 को लेकर इन बातों का दें ध्यान, 6-7 सितंबर को एग्जाम, सिर्फ एडमिट…