सडक़ पर उतरे मुआवजा से असंतुष्ट किसान, दो घंटे रोका आवागमन,…- भारत संपर्क

0

सडक़ पर उतरे मुआवजा से असंतुष्ट किसान, दो घंटे रोका आवागमन, मुनगाडीह में किसानों ने किया चक्काजाम, लगा रहा जाम

कोरबा। जिले के मुनगाडीह में किसानों ने मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर सडक़ जाम कर दिया। किसान सडक़ पर ही बैठकर नारेबाजी करते रहे। आंदोलन की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की समझाइश के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मुनगाडीह के 18 से 20 किसान शासन द्वारा दी जा रही जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट हैं। किसानों का कहना है कि शासन उनकी जमीन को सिंचित बता रहा है, जबकि वह असिंचित है। वे असिंचित जमीन के हिसाब से मुआवजा चाहते हैं। सुबह 10 बजे किसान बिलासपुर-कटघोरा मार्ग पर पर एकत्रित हुए। उन्होंने सडक़ पर चटाई बिछाई और धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। तहसीलदार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान लिखित आश्वासन के 2 घंटे बाद जाम हटाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर मुआवजे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ। जाम के दौरान सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें प्रभावित रहीं।इससे पहले भी किसान चक्का जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …| कान पकड़कर मुर्गा बने छात्र! डीएलएड छात्रों का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय, मगर…| इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, कैप्टन शुभमन गिल 10 दिन में बना देंगे जीत की प्… – भारत संपर्क| 90% लोग नहीं जानते क्या है कूलिंग कैपेसिटी? AC खरीदने वाले जरूर जानें – भारत संपर्क| नीलम गिरी संग नया गाना लेकर आए निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव, देवर-भाभी पर बना… – भारत संपर्क