क्या किसी वस्तु को छूने पर आपको भी होता है करंट लगने का…- भारत संपर्क

0
क्या किसी वस्तु को छूने पर आपको भी होता है करंट लगने का…- भारत संपर्क

क्या आपको बैग,कार का गेट,कम्बल आदि को छूते ही अचानक करंट जैसा महसूस होता है। ऐसा कई बार होता है और बिल्कुल असली बिजली के झटके की तरह ही होता है।

हालांकि हैरानी का बात यह है कि ये करंट (Static Electricity) बिना बिजली कनेक्शन के लगता है। इसके पीछे एक साइंटिफिक वजह होती है। आइए जानते हैं यह वजह.…

करंट लगने का साइंस

किसी चीज को छूने पर लगने वाले करंट के पीछे पूरा साइंस है, बचपन में हम सभी ने साइंस में यह पढ़ा होगा कि हमारे आसपास मौजूद सभी चीजें परमाणु यानी एटम (Atom) से बनी होती हैं। ये एटम इतने छोटे होते हैं कि इन्हें बिना माइक्रोस्कोप के देखना लगभग नामुमकिन होता है। यह एटम 3 कणों इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बने होते हैं। इन तीनों कणों में इलेक्‍ट्रॉन का चार्ज नेगेटिव (-) होता है, प्रोटॉन में पॉजिटिव (+) चार्ज होता है और न्यूट्रॉन बिल्कुल न्‍यूट्रल होता है।

आमतौर पर एटम प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन संख्या बराबर ही होती है और इसलिए यह न्यूट्रल रहता है, लेकिन जब एटम में प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन का बैलेंस बिगड़ जाता है और यह ऑड नंबर्स में आ जाता है, तो इलेक्ट्रॉन्स उत्तेजित हो जाते हैं।

आमतौर पर एटम में इलेक्ट्रॉन की संख्या बाउंंस होती है। ऐसे में जब किसी चीज या व्यक्ति में इलेक्ट्रॉन बढ़ जाते हैं, तो नेगेटिव चार्ज बनता है। ये नेगेटिव चार्ज जब किसी दूसरी चीज या व्यक्ति के पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स की ओर अट्रैक्ट होते हैं, जो छूने पर झटका महसूस होता है। ऐसा इलेक्ट्रॉन की तेज स्पीड की वजह से ही होता है।

मौसम से भी होता है ऐसा

इस तरह के इलेक्ट्रिक चार्ज पर मौसम का भी गहरा असर होता है। करंट लगने का यह सिलसिला सर्दियों में ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में अक्सर मौसम ड्राई होता है, तो इलेक्ट्रिक चार्ज सबसे ज्यादा बनते हैं। वहीं, गर्मियों में हवा में मौजूद नमी निगेटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन को खत्म कर देती है, इसलिए इस मौसम में इलेक्ट्रिक चार्ज या करंट कम महसूस होता है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूलें बंद, सड़कों पर उतरे टीचर्स… आखिर क्यों हो रहा है नेपाल में ये…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेटिनॉल को यूज करने से पहले इससे जुड़ी ये 7 बातें जरूर जान लें| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| Second Hand Smartphone: सेकंड हैंड फोन लेना पड़ेगा भारी, ये गलती डूबा देगी पैसे – भारत संपर्क