डॉ. संजय अनंत होंगे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता- भारत संपर्क

0
डॉ. संजय अनंत होंगे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता- भारत संपर्क

साहित्य व हिन्दी सिनेमा के प्रतिष्ठित समीक्षक , द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट भारत के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संजय अनंत वर्जीनिया अमेरिका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होगे, इस संगोष्ठी में अनेक पुरस्कार व सम्मान से सम्मानित अमेरिका में हिन्दी साहित्य के प्रसार प्रचार में अग्रणी , सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना मंजू श्रीवास्तव मन के बहुचर्चित कथा संग्रह मनिहारिन पर विस्तृत चर्चा होगी ,ज्ञात हो इस कथा संग्रह में समकालीन स्त्री समाज की स्थिति , उसके सामने आने वाली चुनौतियां, उसकी आकांक्षाओं का पात्रों के माध्यम से सजीव चित्रण किया गया है
यह कार्यक्रम अमेरिका में भारतीयों की अग्रणी सांस्कृतिक , साहित्यिक संस्था सिरजन द्वारा किया जा रहा है
संगोष्ठी को अमेरिका से डॉ दुर्गा सिन्हा , नीदरलैंड से हिन्दी व डच भाषाविद डॉ ऋतु शर्मा इंदौर से डॉ सुनीता श्रीवास्तव जी भी संबोधित करेगी
यह कार्यक्रम रविवार 27 अप्रैल को भारतीय समय अनुसार संध्या 8 बजे आरम्भ होगा ,जिस से सूरीनाम , फिजी , मॉरिशस , यूरोप , अमेरिका व भारत सहित संपूर्ण विश्व के हिन्दी साहित्य प्रेमी जुड़ पाएंगे

एस ई सी एल के जनरल मैनेजर(पूर्व) व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में हिन्दी के अधिक से अधिक अनुप्रयोग के लिए समर्पित भाषाविद अशोक शर्मा जी ने बिलासपुर सहित अंचल के सभी साहित्य व हिन्दी प्रेमियों से अनुरोध किया है की वे इस कार्यक्रम में यू ट्यूब व फेसबुक के माध्यम से जुड़े
नगर के सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ अविजित रायजादा जी ने संजय जी को बधाई दी है और नगर के लिए गौरव का विषय बताया है
वरिष्ठ कांग्रसी , पंडित रामगोपाल तिवारी के पौत्र अपूर्व तिवारी, कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ भारती भट्टाचार्य , व समाज सेवी प्रफुल्ल सिन्हा , दीपक गुप्ता जी ने हर्ष व्यक्त किया है और संजय जी को बधाई दी है
यह कार्यक्रम यू ट्यूब व फेसबुक पर संध्या 8 बजे से लाइव प्रसारित होगा


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहलगाम हमले पर टिप्पणी कर फंसीं नेहा सिंह राठौर, लखनऊ में दर्ज हुई FIR; देश… – भारत संपर्क| ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’… RJD नेताओं ने लगाए नारे, Video वायरल हुआ तो बोले-…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …| *पूर्व विधायक युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला,…- भारत संपर्क| जब भोजपुरी सिंगर का डकैतों से पड़ा पाला, कर दी ऐसी फरमाइश, मजबूरी में माननी पड़ी… – भारत संपर्क