चालक को आई झपकी, डिवाइडर में चढ़ गई कार, घटना में एक महिला…- भारत संपर्क

0

चालक को आई झपकी, डिवाइडर में चढ़ गई कार, घटना में एक महिला घायल, बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

कोरबा। बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर एक कार सडक़ से उपर डिवाइडर पर चढऩे के साथ खंभे से जा भिड़ी। घटना में एक महिला घायल हुई है। चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई। इसके साथ यहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने पीडि़तों की सुध ली।
कल सुबह 10.30 बजे के आसपास बुधवारी मार्ग पर यह घटना हुई। जिसने आसपास के लोगों को हैरत में डाल दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में रहने वाला एक परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गुरुवार की शाम बांकीमोंगरा गया हुआ था। आज सुबह की पूजा के बाद इन लोगों की कोरबा वापसी हुई। रात्रि में जागरण ज्यादा होने के कारण उनके सामने मुश्किल थी। आज सबेरे कोरबा वापस होने के दौरान सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चालक विजय रजक को अचानक झपकी आई और अगले क्षण कार डिवाइडर में चढकऱ खंभे से भिड़ गई। कार सवार एक महिला को चोट आई है जबकि बाकी लोग सुरक्षित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मथुरा जैसे स्वादिष्ट मावा पेड़ा घर पर बनाएं, ये रही ट्रेडिशनल रेसिपी| ना प्लेन, ना बस… टीम इंडिया ने लंदन से लीड्स पहुंचने के लिए लिया इसका सहा… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती, 45 साल की उम्र वाले भी कर…| पत्नी, प्रेमी संग भागी तो पति ने कहा- भगवान का शुक्र है राजा…- भारत संपर्क