बॉक्सर पहनकर मॉर्निंग वॉक करने के चलते बदमाश युवक ने भाजपा…- भारत संपर्क

0
बॉक्सर पहनकर मॉर्निंग वॉक करने के चलते बदमाश युवक ने भाजपा…- भारत संपर्क




बॉक्सर पहनकर मॉर्निंग वॉक करने के चलते बदमाश युवक ने भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला – S Bharat News























मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर बिना वजह बदमाश युवक ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार तड़के रोज की तरह गोडपारा सुभाष नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अर्जुन भोजवानी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अर्जुन भोजवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं और सदर बाजार में उनकी अप्सरा क्लॉथ नाम से दुकान है । गुरुवार तड़के सुबह करीब सवा 4:00 बजे वे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास दुबे उर्फ मुंडू भी वहां पहुंच गया और उनके बॉक्सर पहनकर टहलने पर आपत्ति करते हुए कहा कि वह चड्ढा पहनकर क्यों घूम रहे हैं, जिसके बाद विकास दुबे ने गाली देनी शुरू कर दी । अर्जुन भोजवानी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो विकास दुबे उनके करीब पहुंच गया और उन्हें सड़क पर पटक कर उन पर पत्थर से कई हमले किये।

किसी तरह से अर्जुन भोजवानी ने उसका मुकाबला किया। इधर आसपास टहलते लोग इस सबसे बेखबर कन्नी काटते नजर आए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गया। इस घटना ने एक बार फिर से बताया कि शहर में बदमाश किस कदर बेखौफ हो चुके हैं। इधर इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इस पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि शहर में चेतना और प्रहार अभियान के बावजूद बदमाशों में पुलिस का डर नहीं है। लोगों के गले यह बात भी नहीं उतर रही है कि अर्जुन भोजवानी के बॉक्सर पहनकर घूमने की वजह से भी नाराज होकर कोई उन पर इस तरह से हमला कर सकता है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम के साथ हो गई ‘बेईमानी’, मैच पूरा हुए बिना … – भारत संपर्क| वो ‘सैयारा’ से बेहतर काम कर रहा है…तलाक की खबरों के बीच सुनीता अहूजा ने बेटे… – भारत संपर्क| मेले में चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड खाना पड़ा भारी, गांव के 100 से ज्यादा लोगो… – भारत संपर्क| Bihar Bulletin: विकास परियोजनाओं में किसानों के साथ धोखा, राजधानी में सड़क…| ये कैसा नशा मुक्ति केंद्र! शराब छुड़वाने के लिए करते हैं पिटाई, दो मौत के ब… – भारत संपर्क