कोनी पुलिस की सटीक विवेचना के चलते नशे का कारोबार करने वालों…- भारत संपर्क

0
कोनी पुलिस की सटीक विवेचना के चलते नशे का कारोबार करने वालों…- भारत संपर्क

कोनी पुलिस की बेहतर विवेचना के कारण एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों को सख्त सजा हुई है। साल भर पहले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार से तीन व्यक्तियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की थी, जिसे वे बिलासपुर से रतनपुर ले जा रहे थे। सहायक उप निरीक्षक सुरेश तिवारी द्वारा संतोष पेट्रोल पंप के आगे लकी राजा ऑटो पार्ट्स के सामने घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 10 AB 6062 को रोका गया, जिसमें सद्दाम खान, मोहम्मद राजिक और शेख सलमान सवार थे। जांच में कार के अंदर 240 प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप मिले। इस मामले में बेहतर विवेचना की गई थी। इस कारण से सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय द्वारा 15- 15 वर्ष के सश्रम कारावास और डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूर्यकुमार यादव छोड़िए, UAE के कप्तान ने भी पाकिस्तान को दिया बड़ा पैगाम, ट… – भारत संपर्क| Viral Video: लड़की छत पर बना रही थी रील पर कैमरे रिकॉर्ड हुआ अलग ही सीन, लोग बोले- और…| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क का निधन, यूटा में संबोधन के दौरान… – भारत संपर्क| Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …