दीपका नगर पालिका के इंजीनियर पर घोटाले का आरोप, पूर्व मंडल…- भारत संपर्क

0

दीपका नगर पालिका के इंजीनियर पर घोटाले का आरोप, पूर्व मंडल मंत्री ने की एसडीएम से कार्रवाई की मांग

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका में मंच, नाली एवं सांस्कृतिक मंच सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री भाजपा दीपका मंडल संतोष गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। नगर पालिका इंजीनियर प्रियदर्शिनी सोनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कई वार्डों में घटिया निर्माण कार्य कराए हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से करोड़ों रुपए की खरीद-फरोख्त में भी अनियमितता बरती गई है।
शिकायतकर्ता संतोष गुप्ता ने बताया कि मंच निर्माण, नाली एवं सड़क व 13 लाख रुपए के लिए सांस्कृतिक मंच का रिपेयरिंग कार्य किया गया है। सोमवारी बाजार में 13 लाख रुपए की सांस्कृतिक मंच की मरम्मत कार्य के लिए टेंडर किया गया और उसे टेंडर में मुश्किल से 4.30 लाख रुपए का कार्य किया गया है। घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। साथ ही जेम पोर्टल से की गई खरीदी उन्हीं के आईडी से की गई है, जिसमें कई खामियां उजागर हुई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक महिला शोभा रानी तिग्गा ने इन सभी मामलों को लेकर कलेक्टर, तहसीलदार, नगर पालिका कार्यालय और अन्य विभागों में लिखित में शिकायत दी थी, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पहले कटघोरा में प्रशिक्षु आईपीएस तन्मय खन्ना एसडीएम कटघोरा के रूप में पदेन हुए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अपना मोबाइल नंबर एवं आवेदन देने के लिए कहा है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री दीपका मंडल के संतोष गुप्ता ने स्टांप पेपर में शपथ पत्र देते हुए कहा है कि सब इंजीनियर प्रियदर्शनी सोनी के खिलाफ अगर जांच में भ्रष्टाचार उजागर नहीं होता है तो उनके ऊपर सख्त से सख्त कारवाई करने की मांग की है। गुप्ता ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड फोटो, वीडियो और गूगल मैप के माध्यम से उनके पास सुरक्षित है। यदि प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं तो पूर्व शिकायतकर्ता महिला एवं खुद रायपुर जाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रतिपक्ष के नेता चरणदास महंत से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर न्याय की मांग करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चक्रधर समारोह 2025: अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Akshay Kumar Film: बजट भी नहीं वसूल पाई थी अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फिल्म,… – भारत संपर्क| 16 गेंदों पर 41 रन… एशिया कप से पहले इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, जीता… – भारत संपर्क| कानपुर वालों से सरकार 31 सवाल क्यों पूछ रही? दरवाजे पर पहुंच रही टीम, आपको … – भारत संपर्क| अब पटना दूर नहीं! बिहार के किसी भी कोने से 3.5 घंटे में पहुंचेंगे राजधानी,…