हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल- भारत संपर्क

0

हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के कोरबी सर्किल के खुर्रूपारा में 33 तथा सखोदा में 9 हाथी विचरण कर रहे हैं, जबकि 10 हाथियों ने अन्यत्र रूख कर लिया है। कोरबी सर्किल में मौजूद हाथियों के दल ने बीती रात फुलसर गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को बुरी तरह रौंद दिया। जबकि एक दंतैल हाथी अलग होकर बस्ती होते हुए कोरबी बस स्टैंड के समीप पहुंच गया और उसके पीछे एसईसीएल द्वारा निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि वन विभाग के अधिकारी हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं पर विभाग के द्वारा हाथियों की आवाजाही के संबंध में क्षेत्रवासियों को मुनादी व लाउडस्पीकर से सूचना नहीं दी जा रही है जिससे ग्रामीण नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। फसल नुकसानी का उचित मुआवजा देने की मांग भी की जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों का दौरा भी पिछले कई दिनों से नहीं हो रहा है, न ही हाथियों से बचाव के लिए विभाग की ओर से किसी प्रकार रोकथाम की जा रही है, जिससे कभी भी जनहानि होने की आशंका बनी रहती है। विभाग के रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी व निराशा है जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा माफिया कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे… ABVP का योगी सरकार को 48 घंटे क… – भारत संपर्क| Teachers Day 2025: IIT से लेकर नासा तक… दुनिया ने माना लोहा, फिर 5 साल तक…| चक्रधर समारोह 2025: देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-… – भारत संपर्क न्यूज़ …| वैक्सीन अब जरूरी नहीं! अमेरिका के फ्लोरिडा में नए नियम से बच्चों और सैलानियों पर… – भारत संपर्क| *अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क