सुखरीताल में हाथियों ने रात भर मचाया उत्पात, सुबह होते ही…- भारत संपर्क

0

सुखरीताल में हाथियों ने रात भर मचाया उत्पात, सुबह होते ही जंगल की ओर किया रुख

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के पसान रेंज में 50 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों का यह दल रविवार को रेंज अंतर्गत तनेरा के जंगल में विचरण कर रहे थे, लेकिन रात होते ही मूवमेंट किया और आगे बढकऱ सुखरीताल नामक गांव पहुंच गया। रात भर खेतों में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल जंगल पहुंचा और वहां डेरा डाल दिया। हाथियों के सुखरीताल पहुंचने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए। वहीं सुखरीताल व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। हाथियों का यह दल अभी जंगल में विश्राम कर रहा है। शाम को फिर मूवमेंट होने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग सतर्क हो गया है। हाथियों के उत्पात को रोकने तथा रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश न करने देने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि हाथियों ने बीती रात किसानों के खेतों में लगे फसलों को पूरी तरह रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे संबंधितों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों के क्षेत्र से जाने के बाद नुकसानी का आंकलन किया जाएगा और रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर पीडि़तों को मुआवजा राशि देने का प्रबंध विभाग द्वारा किया जाएगा। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…