निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई – भारत संपर्क न्यूज़ …

निवर्तमान राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और  आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहंे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव श्रीमती हिना नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फूटा सलमान खान का गुस्सा, खाने की बर्बादी पर लगाई… – भारत संपर्क| W,W,W… फाइनल में पाकिस्तानी बॉलर की हैट्रिक, Asia Cup से पहले अफगानिस्तान… – भारत संपर्क| विधायक सुशांत के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों को…- भारत संपर्क| जीएसटी के बदलावों से आम आदमी की बचत और देश में खपत दोनों…- भारत संपर्क| अवैध शराब पर तखतपुर और पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन…- भारत संपर्क