कांग्रेस में उत्साह भाजपा के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं-डॉ…- भारत संपर्क

0

कांग्रेस में उत्साह भाजपा के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं-डॉ महंत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोरबा में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एक ही ईवीएम यूनिट में महापौर और पार्षद दोनों के लिए मतदान कराने की व्यवस्था से चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के भाजपा के वादे भी खोखले साबित हुए हैं। कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे डॉ. महंत ने कहा कि पार्टी को निकाय चुनाव में बड़ी सफलता मिलने वाली है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों से कोरबा नगर निगम में कांग्रेस का महापौर रहा है और इस बार भी उषा तिवारी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के पास 6 मजबूत उम्मीदवार हैं, जो विभिन्न नगर निगमों में महापौर का पद जीतने की स्थिति में हैं। इनमें चिरमिरी और कोरबा प्रमुख हैं। टिकट वितरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने सोच-समझकर उम्मीदवारों का चयन किया है। हालांकि, सभी को टिकट देना संभव नहीं था, लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के बारे में शिकायत… भारत-इंग्लैंड सीरीज में ऐसा क… – भारत संपर्क