पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान के अंतर्गत…- भारत संपर्क

0
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान के अंतर्गत…- भारत संपर्क

रायगढ़। रायगढ़ नगर में दिनांक 05 जून 2024 को पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हुआ ,जिसके अंतर्गत पर्यावरण गतिविधि के द्वारा विगत 3 जून 2024 को नगर सभी 48 वार्डों में प्रकृति सेवको को नियुक्त कर बड़े पौधो का वितरण किया गया था। नगर के सभी वार्डो में गतिविधि के द्वारा 30 से अधिक स्थानों पर बड़े पौधो का रोपण किया गया।

पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा 3P मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है,जिसके अंतर्गत पेड़,प्लास्टिक,पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है,शीर्षक “मेरा नगर मेरी जिम्मेदारी”।इस अभियान में समाज सेवी संगठन रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का विशेष सहयोग है।उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ विभाग प्रमुख दिलीप मोडक, अभियान संयोजक जे.पी. दुबे,अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा तिवारी दास,अभियान सहसंयोजक विमल महंत,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही।।

उक्त जानकारी अभियान प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट के द्वारा प्रेषित की गई।

Previous articleCG News: बेटे ने की पिता की हत्या ; रोकने टोकने की बात से था नाराज, आरोपी बेटा गिरफ्तार
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क