अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों…- भारत संपर्क

0

अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों में अभी भी चल रही धान की रोपाई

कोरबा। किसान हरेली तक खेती बाड़ी का काम पूरा कर लेते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से किसान हरेली तक धान की बोआई और रोपाई के काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार भी हरेली तक जिले में शत फीसदी धान की बोआई-रोपाई पूरी नहीं हो सकी है। कई इलाकों में अभी भी धान की रोपाई हो रही है। इस सावन के दूसरे पखवाड़े में आसमान से खूब पानी बरस रहा है। बारिश की बूंदे धान की फसल के लिए अमृत बनकर धरती पर गिर रही हैं। इससे खेतों में बहार है। धान के पौधों की पत्तियां तेजी से बढ़ रही हैं। बादलों के बरसने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इस बार धान की बंपर पैदावार हो सकती है। इधर, बारिश की बूंदे जैसे- जैसे बरस रही हैं, उसकी रफ्तार से धान की रोपाई आगे बढ़ रही है। जिले में अभी तक लगभग 70से 75 फीसदी खेतों में धान की रोपाई का काम पूरा हो गया है। किसानों का कहना है कि सावन में धान की रोपाई पूरी हो जाएगी। बोआई का काम पहले ही पूरा हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इजराइल के दोस्त की मदद से तुर्की पहुंचा रहा सीरिया तक नेचुरल गैस, ईरान के लिए झटका… – भारत संपर्क| सड़कों पर धान रोपाई करने वाले कांग्रेसियों पर विधायक सुशांत…- भारत संपर्क| बिना इंटरनेट ऐसे भेजें लोकेशन, मुसीबत में ये ट्रिक आएगी आपके काम – भारत संपर्क| AIIMS Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में MBBS छात्रों का बुरा हाल, इंटरनल एग्जाम में…| किसी मरीज या अस्पताल को नहीं हुआ गुणवत्ताहीन कैल्शियम…- भारत संपर्क