शादी में गया था परिवार, मकान में हो गई चोरी- भारत संपर्क

0



शादी में गया था परिवार, मकान में हो गई चोरी

कोरबा। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। तब सीएसईबी कॉलोनी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से नकदी सहित 65 हजार रुपए के सोने व चांदी के जेवरों की चोरी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सीएसईबी कॉलोनी ओसी 60 में अशोक कुमार उम्र 45 वर्ष परिवार के साथ रहता है। बुधवार शाम छह बजे वह परिवार के साथा शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर गया था। गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह घर लौटा। उसकी नजर मकान के दरवाजे पर पड़ी। दरवाजे अंदर से बंद था और ताला टूटा हुआ था। पीछे के दरवाजे से अंदर जाकर देखा। सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे पांच हजार रुपए नकद, मंगलसूत्र, टॉप्स, फुल्ली, करधन, पायल सहित अन्य सामान नहीं थे

Loading






Previous articleट्रक चालक ने तोड़ा फास्टटैग रीडर, 50 हजार रुपए का नुकसान
Next articleतीसरे दिन भी छाई रही बदली, पारा रहा 36 डिग्री सेल्सियस, तापमान में गिरावट दर्ज, लोगों को मिली राहत

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand Board 12th Result 2025 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,…| श्रेयस अय्यर की इस एक बात से ‘खूंखार’ हो गए युजवेंद्र चहल, RCB के लिए बने क… – भारत संपर्क| सुशासन तिहार 2025 : सुशासन तिहार में श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड – भारत संपर्क न्यूज़ …| राहुल की हो गई अपना देवी… अलीगढ़ के सास और दामाद अब रहेंगे साथ-साथ, पुलिस… – भारत संपर्क| ‘लो तुम्हारा बेटा मर गया…’, 5 साल के मासूम के सिर पर ठोकी कील, फिर लाश…