*कांग्रेसियों के बहकावे में न आएं किसान:सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने…- भारत संपर्क

0
*कांग्रेसियों के बहकावे में न आएं किसान:सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ने…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। किसानों को धान बिक्री करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी, किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही खरीदी की जाएगी, यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने एक बयान में जारी करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर कांग्रेसियों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने सभी किसानों से अपील की है कि किसान किसी के बहकावे में मत आएं,किसानों का धान शत प्रतिशत खरीदी की जाएगी।आप को बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत् खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग की धान खरीदी संबंधी साफट्वेयर में किसानों से धान खरीदी नीति 18 अक्टूबर 2024 के अनुसार प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी किये जाने के संबंध में पूर्ण प्रावधान किये गये हैं। धान खरीदी अवधि के दौरान पंजीकृत किसान द्वारा उपरोक्तानुसार धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि धान खरीदी के संबंध में किसानों को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए शासन द्वारा निःशुल्क हेल्पलाईन नम्बर 1800-180-1551 जारी किया गया है। जरूरत पड़ने पर किसान इसकी सहायता ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विराजे गणपति महाराज,…- भारत संपर्क| गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगा पारंपरिक मेला, मेले का आनंद…- भारत संपर्क| Onam 2025: ओणम पर घर में बनाएं रंगोली, इन खूबसूरत डिजाइन को करें कॉपी| Big Brother History: 62 देश, 500 सीजन और 7 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क