एसईसीएल में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की मांग, महासंघ…- भारत संपर्क

0

एसईसीएल में सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की मांग, महासंघ ने सीआईएल चेयरमेन को लिखा पत्र

कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर अंतर्गत कई वर्षों से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। जिनमें सफाई कर्मचारियों के सीधी भर्ती की मांग को लेकर भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने कोल इंडिया चेयरमेन को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में कहा गया है वर्ष 1991 से लेकर आज तक सफाई कर्मचारियों की विभाग में भर्ती नहीं की जा रही है। विभाग के नियमित सफाई कर्मचारी या तो सेवानिवृत्त या फिर उनका निधन हो चुका है। उनके पद का स्थान रिक्त है। विभाग द्वारा ठेका प्रथा के माध्यम से सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जिसके कारण वे अपने परिवार की नैतिक जिम्मेदारी, भरण पोषण, बच्चों की शिक्षा व ईलाज उचित रूप से करा पाने में असमर्थ हैं। सफाई कर्मियों के सामने गंभीर आर्थिक समस्या निर्मित हो गई है। सफाई कर्मचारियों ने इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग के रिक्त स्थानों में सफाई कर्मचारियों के सीधी भर्ती की मांग सिकंदर ने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Travel: दिल्ली से 100 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ये झीलें मानसून में…| Viral Video: झरने के पास मजे ले रहे थे लोग, अचानक प्रकृति ने दिखाया अपना रौद्र रूप, 5…| *कुएं में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद मिला मुआवजा “मुख्यमंत्री कैंप…- भारत संपर्क| ब्राह्मण नहीं यहां 14 यादव कथावाचक, पूजा-पाठ से लेकर कर्मकांड तक सब कुछ इन्… – भारत संपर्क| बिहार: ऑर्केस्ट्रावालों की खैर नहीं! किया ये काम तो लग जाएगा ताला, होगी…