पैरोल से 4 साल से फरार महिला एवं पुरुष बंदी गिरफ्तार, लेमरू…- भारत संपर्क

0

पैरोल से 4 साल से फरार महिला एवं पुरुष बंदी गिरफ्तार, लेमरू पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को मिली कामयाबी

कोरबा। आजीवन कारावास की सजा से दंडित महिला पुरुष पेरोल पर छूटने के बाद से फरार हो गए थे। 4 साल तक पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी। जिसमें लेमरू पुलिस व साइबर सेल की टीम को कामयाबी मिल गई है। फरार महिला पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना लेमरू के अपराध कमांक 02/2015 धारा 363, 366, 370, 372, 365,506 बी, 34 भादवि 4,12 पाक्सो एक्ट 3 (2) (5) एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास से दंडित पुरुष बंदी क्रमांक 7966/115 राजेन्द्र कुमार पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनेटी शक्ति जिला शक्ति एवं महिला बंदी कमांक 186/07 श्रीमती ममता बड़ा पति राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र- 30 साल सा० ग्राम सारकछार थाना लेमरू हाल मुकाम वार्ड 18 स्टेशन पारा सक्ती जिला-सक्ती जो कि दोनों केन्द्रीय जेल बिलासपुर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे, जहां से जिला दंडाधिकारी कोरबा के आदेशानुसार पर वर्ष 2020 में अस्थाई मुक्ति छुटटी (पैरोल) पर छोड़ा गया था, पुरुष एवं महिला बंदी समय पर वापस जेल दाखिल न होकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी लेमरू सउनि जितेंद्र यादव के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा दोनों फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर उनकी पतासाजी की जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि फरार बंदी राजेन्द्र कुमार पटेल को उनके गृह ग्राम शक्ति में है। जहां से 11 फरवरी को उसे पकड़ा गया। उसके निशानदेही पर महिला बंदी को वार्ड क्रमांक 18 स्टेशन पारा सक्ती थाना व जिला-सक्ती में उसके किराये के मकान से पकड़ा गया है। पुरुष बंदी राजेन्द्र कुमार पटेल एवं महिला दंडित बंदी ममता बड़ा पति राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र- 31 साल को पुनः सजा भुगताये जाने हेतु जेल दाखिल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूसी तेल को दोबारा बेच रहा भारत, अरबों का कर रहा मुनाफा… ट्रंप के मंत्री का बड़ा… – भारत संपर्क| *नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग…- भारत संपर्क| निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क,…- भारत संपर्क| इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क| Sunil Grover Gulzar Mimicry: इधर सुनील ग्रोवर ने की गुलजार की मिमिक्री, उधर फैंस… – भारत संपर्क