मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, असामाजिक तत्वों पर…- भारत संपर्क

0

मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, असामाजिक तत्वों पर आगजनी का संदेह

कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत गांव बंजारी के एक मकान में आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। चावल सहित अन्य खाद्यान्न की बोरियां भी जलकर राख हो गई है। इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। सिर छिपाने के लिए भी घर में जगह नहीं है।असामाजिक तत्वों पर आगजनी का संदेह है। बताया जाता है कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम बंजारी में शांति बाई धनुहार का मकान है। गांव में ही शांतिबाई की मां बुधवारो का मकान है। रात लगभग आठ बजे बुधवारो बाई की मकान में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे, आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शांतिबाई भी मां के मकान को देखने के लिए पहुंची। परिवार के सामने ही मकान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि घटना में घर में रखा गया परिवार के सदस्यों का पूरा कपड़ा, बिस्तर, महुआ, चावल सहित अन्य सामान जल गया है। हालांकि ग्रामीणों ने घर में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक थी कि समय पर आग बुझा नहीं सके। परिवार को आशंका है कि किसी शरारती तत्वों ने आग लगाई होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

140 करोड़ की आबादी वाले भारत में कितने बिक जाते हैं AC? ये रहा जवाब – भारत संपर्क| स्कर्ट पहनने वाले लड़के से मिलीं अनाया बांगर, लड़का से लड़की बनकर भी ये भूख… – भारत संपर्क| अलग-अलग होते हैं वॉशरूम, बाथरूम और टॉयलेट, जानें इनमें अंतर| छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट…- भारत संपर्क| अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री चौहान ने की सराहना: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में… – भारत संपर्क न्यूज़ …