व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर- भारत संपर्क

0

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर

कोरबा। वाट्सएप पर महिला को अश्लील मैसेज व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। केस वाट्सएप नंबर के आधार पर दर्ज किया गया है। घटना दर्री थानांतर्गत साडा कालोनी की है। यहां 34 साल की एक महिला रहती है। एक मोबाइल नंबर के जरिए महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया गया और उसके साथ गाली-गलौज किया गया। इससे महिला की भावना को ठेस पहुंची। घटना की जानकारी दर्री को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर मैसेज किसने भेजा यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक की पतासाजी के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकडऩे की कोशिश करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का हुआ आगाज़ – भारत संपर्क न्यूज़ …| मन्नारा आउट, निया शर्मा इन! ‘Laughter Chefs 2’ से बाहर हो गईं प्रियंका चोपड़ा की… – भारत संपर्क| IPL 2025 Points Table: पंजाब और लखनऊ की जीत का क्या हुआ असर? देखिए पॉइंट्स … – भारत संपर्क| गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ…स्किन है ड्राई तो हो सकती हैं ये 5 वजह| एनटीपीसी सीपत की सौगात, कौड़िया और रलिया में 80 लाख के विकास…- भारत संपर्क