जंगल में तेंदुए का शिकार, जांच में जुटी फॉरेस्ट एक्सपर्ट…- भारत संपर्क

0

जंगल में तेंदुए का शिकार, जांच में जुटी फॉरेस्ट एक्सपर्ट टीम, तेंदुए के शरीर के महत्वपूर्ण अंग हुए गायब

कोरबा। जिले के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन मंडल के चैतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार की खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक तेंदुआ का शिकार 1-2 दिन में ही किया गया है। उसके शरीर से खाल के कुछ हिस्से निकाले जाने के साथ ही नाखून, दांत और पूंछ गायब मिली हैं। बता दें कि पाली के जंगल में तेंदुआ की आमदरफ्त होती रही है। खासकर गर्मी के मौसम में वे भोजन व पानी की तलाश में यहां नजर आते हैं। इतना ही नहीं अचानकमार अभ्यारण्य से लगा हुआ जंगली इलाका होने से बाघ भी यहां कई बार देखे गए हैं। तेंदुआ का शिकार कर उसके अंग गायब करने की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी सघन जांच कार्यवाही कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, उधर जूनियर NTR ने YRF को दिया एक और झटका! – भारत संपर्क| CPL 2025: 10 चौके-छक्के ठोक काइरन पोलार्ड ने शाहरूख खान की टीम को दिलाई दूस… – भारत संपर्क| मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…