पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर किया जा रहा कब्जा, वन व वन भूमि…- भारत संपर्क

0

पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर किया जा रहा कब्जा, वन व वन भूमि दोनों पर मंडरा रहा खतरा, कलेक्टर से की गई शिकायत

कोरबा। ग्राम चाकामार गोढ़ी अंछीमार दलदली आदि ग्राम वन अंचल क्षेत्र है। वन अंचल होने के कारण वनों का कटाई व वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। धीरे-धीरे जंगल साफ होते जा रहा है। वन व जमीन तस्कर वन भूमि पर कब्जा करते जा रहे है। जिससे वन व वन भूमि दोनों समाप्त होते जा रहा है। मामले की शिकायत ग्राम चाकामार निवासी गोविन्द राम द्वारा कलेक्टर से की गई है। शिकायत में उल्लेख है कि जंगल मे पेड़ तो दोबारा भी लगाया जा सकता है, मगर पेड़ लगाने के लिए भूमि ही न हो, तो फिर पेड़ कैसे लगायेगें। इस बात को ध्यान रखते हुए वन अधिकार पट्टा कि जांच कराई जाए। वन अधिकार पट्टा जिसे प्रदान किया गया है, वहीं व्यक्ति उस पर फसल लगा रहा है या नहीं। क्योंकि बहुत से वन अधिकार पट्टा प्राप्त व्यक्ति की भूमि तस्कर के हवाले हो चुका है, इसकी बारिकी से जांच होनी चाहिए। वन संरक्षण व वन भूमि संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वन भूमि पर पक्का बॉउड्री वॉल घेरा किया जाये तो वन भूमि व वन दोनों सुरक्षित किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की टीम देख जो रूट के ‘कांपे पांव’? दिया ये बड़ा बयान – भारत संपर्क| श्वेता तिवारी की बेटी पलक कोरियन लुक में आईं नजर, जानें इसमें क्या-क्या है खास| दो सांडों के बीच लड़ाई की चपेट में आई महिला की हुई मौत,…- भारत संपर्क| दुनिया की सबसे बड़ी FLOP फिल्म, जिसने मेकर्स को कराया 1300 करोड़ का नुकसान,… – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur :- खबर का असर:- स्कूल खुलते ही नदारद हेडमास्टर पर…- भारत संपर्क