दो वाहनों की भिडंत में चार लोग घायल- भारत संपर्क

0

दो वाहनों की भिडंत में चार लोग घायल

कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर शिव मेडिकल के पास दो गाडिय़ों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो बालिकाएं भी हैं। पीड़ितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचनाओं में बताया गया कि बीती रात्रि 8.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। ग्राम पंचायत मातिन के सरपंच रमाकांत सिंह और नवापारा के सरपंच महेश मरकाम मोटर साइकिल से पोड़ी उपरोड़ा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी सवार दो बालिकाएं सडक़ पार कर रहीं थी। बाइक तेज रफ्तार में थी जो इस दौरान स्कूटी से जा भिड़ी। हादसे में दोनों सरपंच घायल हुए हैं। एक के सिर पर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोटें आईं जबकि बालिकाओं को भी चोट लगी है। मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाई और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इससे पहले क्षेत्र में तेज रफ्तार और अन्य कारण से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर कोशिश की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दरभंगा में आई बाढ़ में 5 की मौत, एक अभी भी लापता… बागमती के जलस्तर पर…| महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस… – भारत संपर्क| हार्दिक पंड्या ने गेंद को देखे बिना पहुंचाया बाउंड्री पार, जिंदगी में कभी न… – भारत संपर्क| केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड स्थिल भोजनालय में पुलिस की दबिश, 41 पाव देशी, अंग्रेजी शराब… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Raigarh  News: मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति ने किया शानदार गरबा का आयोजन, माता के… – भारत संपर्क न्यूज़ …