बकरी चराने गई महिला पर लोमड़ी ने किया हमला- भारत संपर्क

0

बकरी चराने गई महिला पर लोमड़ी ने किया हमला

कोरबा। ग्राम पुलालीकला निवासी कमला बाई अपने घर से खेत की ओर दोपहर में बकरी को चराने गई थी। इस दौरान दो लोमड़ी ने पीछे से कमला बाई पर हमला कर दिया। एक लोमड़ी ने महिला के दाएं हाथ को काट लिया। इसके बाद महिला ने अपने बचाव में लोमड़ी पर हमला किया। दोनों लोमड़ी वहां से भाग निकले। घायल महिला गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त लोमड़ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, विभाग की ओर से ग्रामीणों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क| मुंबई में बिहार की 12 साल की तृषा का कमाल, नृत्य प्रतियोगिता ‘अंतरंगा’ में…| गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपराधिक कानूनों पर…- भारत संपर्क| PSEB 10th Result 2025: जल्द होंगे नतीजे जारी, जान लें चेक करने के तरीके| गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?