निहारिका में मगरमच्छ पर विराजे है गणपति, भगवान गणेश के…- भारत संपर्क

0

निहारिका में मगरमच्छ पर विराजे है गणपति, भगवान गणेश के जयकारे के साथ राष्ट्रभक्ति का दिया जा रहा संदेश

कोरबा। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मगरमच्छ पर बैठे प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ व्यवसायियों द्वारा निहारिका महानदी काम्प्लेक्स परिसर में विराजित की गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन महानदी काम्प्लेक्स के संरक्षक पवन मोदी, अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष त्रय अयोध्या सोनी, विकास अग्रवाल, धरमवीर सिंह, सहसचिव कैलाश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अनंत केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, सचिन अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, जयंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश बसावतिया, प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल, गजेंद्र नारायण सिंह एवं उपस्थित जन समुदाय ने मिलकर किया। इस अवसर पर निहारिका गणेशोत्सव समिति महानदी काम्प्लेक्स परिसर के सदस्य जहां भगवान गणेश के जयकारे के साथ जहां आध्यात्मिक माहौल निर्मित कर रहे हैं, वहीं भारत माता की जय के उदघोष से पूरे परिसर एवं आसपास के वातावरण को राष्ट्रभक्तिमय बना रहे हैं। जो इस गणेशोत्सव को विशेष बना रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग छात्रों के लिए कितनी महत्वपूर्ण? जानें…| माइग्रेन में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, एक्सपर्ट से जानें| Women’s World Cup 2025: एक कॉफी से भी सस्ता वर्ल्ड कप का टिकट, कीमत जानकर च… – भारत संपर्क| पाक की धरती पर अपने सैनिकों को भेजना चाहता है चीन, जिनपिंग भी बढ़ा रहे दबाव, समझिए… – भारत संपर्क| Gurugram के 1BHK फ्लैट का रेंट 1.2 लाख रुपये? रूसी महिला के दावे ने मचाया हंगामा,…