गंजमंडी पुनर्विकास पर 1500 करोड़ और पानी की सप्लाई सुधारने में खर्च होंगे 675 करोड़, रायपुर में बड़े बदलाव की तैयारी
रायपुर के विकास के लिए खर्च होंगे 2853 करोड़ रुपये (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- रायपुर में अरबन चैलेंज फंड से बदलेगी राजधानी की सूरत
- आठ परियोजनाओं पर 2853 करोड़ खर्च करने की तैयारी
- कार्यशाला का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
, रायपुर। राजधानी के विकास के लिए 2853 करोड़ रुपये से अधिक की आठ परियोजनाओं पर अरबन चैलेंज फंड के तहत काम करने की तैयारी है। बुधवार को नवा रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में इन योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी होंगे शामिल
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे। योजनाओं के लिए केंद्र से 713 करोड़ और राज्य शासन से 682 करोड़ रुपये मिलने प्रस्तावित हैं। शेष 1458 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बैंक ऋण और अन्य वित्तीय विकल्पों पर चर्चा होगी।
गंजमंडी पुनर्विकास के लिए 1500 करोड़
प्रस्तावित परियोजनाओं में गंजमंडी पुनर्विकास के लिए 1500 करोड़, शहर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए 675 करोड़, सोकरानाला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 197 करोड़ और भनपुरी-रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 150 करोड़ रुपये शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Ravghat Raipur Train: जिन्होंने कभी ट्रेन नहीं देखी, वहां मेमू लेकर पहुंचीं महिला लोको पायलट प्रतिभा
इसके अलावा व्यावसायिक परिसर, डंगनिया खदान बस्ती पुनर्वास, जयस्तंभ चौक स्थित पुरानी निगम जमीन और नवीन मार्केट के विकास की योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। जलापूर्ति योजना में नए पाइपलाइन नेटवर्क, पानी के मीटर और निगरानी प्रणाली पर काम होगा। सोकरानाला एसटीपी से उपचारित पानी उद्योग को देने की सहमति भी बनी है।
Leave a Reply