गाज से युवक सहित बकरियों की मौत- भारत संपर्क

0

गाज से युवक सहित बकरियों की मौत

कोरबा। शनिवार को शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम खुला रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल नहीं बरसे। इससे लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली, मगर करैहापारा की घटना ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।आकाशीय बिजली गिरने से विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पतुरियाडांड के गांव करैहापारा में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अनिल नेटी उम्र 25 वर्ष से की गई है। घटना में 4 बकरियों की भी मौत हुई है।गांव में रहने वाला अनिल नेटी चार बकरियों को लेकर जंगल में चराने गया था। इस बीच मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी जद में चरवाहा अनिल और उसकी बकरियां आ गईं। सभी की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने मामले से गांव वालों को अवगत कराया। सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कभी धूप तो कभी बादलों के कारण रूक-रूक कर वर्षा हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जशपुर जिले के दोकड़ा में…- भारत संपर्क| समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…