कटघोरा नगर में होगा भव्य दशहरा उत्सव, 200 ग्राम पंचायतों को…- भारत संपर्क

0

कटघोरा नगर में होगा भव्य दशहरा उत्सव, 200 ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा आमंत्रण

कोरबा। कटघोरा नगर में इस वर्ष दशहरा उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राज जायसवाल की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया है। समिति की पहली बैठक 3 सितंबर को कटघोरा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा दशहरा पर्व को वृहद और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बैठक में तय की जाएगी। इसमें विशेष रूप से रावण के विशाल पुतले के निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। समिति ने इस बार आस-पास के ग्रामीण अंचलों को भी विशेष रूप से जोडऩे का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत लगभग 200 ग्राम पंचायतों को आमंत्रण भेजा जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है।कटघोरा का दशहरा उत्सव वर्षों से आसपास के क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र रहा है। रावण दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस बार नवगठित समिति इसे और भव्य स्वरूप देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रही है। नवगठित कटघोरा दशहरा समिति में कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से राज जायसवाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, रतन मित्तल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, लाल बाबू ठाकुर, राजीव लखनपाल, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र मित्तल, पवन ज्योति, अशरफ मेमन, सतीश धनौदिया,चंदन बघेल, अशोक दुबे, अभिषेक गर्ग, आकाश शर्मा, संजय पार्षद, केशव मित्तल, राजू नारियल वाला, राहुल डिक्सेना, आशुतोष शर्मा, शशिकांत डिक्सेना, शारदा पाल, विष्णु जायसवाल, मनोज नायडू हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*25 साल की युवती, शादी का झांसा दे, भगा ले गई थी नाबालिक लड़के को तेलंगाना,…- भारत संपर्क| राष्ट्रीय पोषण माह का विशेष आयोजन – अपोलो हॉस्पिटल्स…- भारत संपर्क| ट्रंप के फैसले ने इस देश को HIV संकट में धकेला, बच्चे हो रहे हैं पीड़ित – भारत संपर्क| सीरीज के बीच बदल जाएगी इंडियन टीम, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे ये 2… – भारत संपर्क| Bihar Best Engineering Colleges: बीटेक के लिए बेस्ट है बिहार का ये काॅलेज, 41…