बिलासपुर में सुआ नाच महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन, तानिया…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर में सुआ नाच महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन, तानिया…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

समृद्ध छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की चिन्हारी में से एक सुआ नृत्य और गीत सामान्यतः दीपावली के आसपास गाए जाने वाले गीत नृत्य है। सुआ का अर्थ होता है तोता। इसमें महिलाओं का समूह टोकरी में तोता रखकर उसके माध्यम से अपने प्रिय तक संदेश भेजती है। गीतों के माध्यम से महिलाएं मन की बात बताती है , इस विश्वास के साथ कि उनकी व्यथा तोता उनके प्रिय तक पहुंचाएगी। सामान्यतः इसमें वियोग गीत सम्मिलित होते हैं और इसका संबंध गौरा गौरी विवाह के साथ भी है लेकिन समय के साथ इसमें विषय वस्तु में बदलाव आ रहा है।

गीत की शुरुआत तरी हरी ना ना मोर नाना रे सुअना से शुरू होती है । दीपावली के आसपास महिलाएं और युवतियां टोकरी में दीया और सुआ रखकर लोगों के घरों में जाती हैं जहां टोकरी के चारों ओर परिक्रमा करते हुए गीत गाते हुए नृत्य किया जाता है। इधर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और ऐसे कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर द्वारा सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन तोरवा धान मंडी चौक में किया गया। इस कार्यक्रम में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया ,जिनकी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, पार्षद मोती गंगवानी, पल्लव धर आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डॉक्टर अलका यादव की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री मनीषा वर्मा, पिंकी साहू, पूजा ताडेकर, विवेक चंद्र बहु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनीता मिश्रा और महेंद्र सिंह ध्रुव ने किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम हेतु शासन द्वारा आर्थिक सहायता मिलने की वकालत की। तो वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि नई पीढ़ी छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से अपरिचित है इसलिए उन्हें ऐसे आयोजनों में जोड़कर लोक संस्कृति का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति को पहचाने।

सुआ नाच महोत्सव 2024 की विजेता देवरी खुर्द की तानिया ग्रुप रही। दूसरे स्थान पर गणेश नगर ग्वाला समिति विराजो ग्रुप रहा। तीसरे स्थान पर मोपका का सुपर्णा ग्रुप कुटीपारा रहा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप नगद राशि प्रदान किया गया। महोत्सव के दौरान आकर्षक प्रस्तुतियों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।


Post Views: 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 मैच हारने वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, ये है समीकरण – भारत संपर्क| गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक| Jaat Box Office Collection : ‘जाट’ का क्या होगा? ‘केसरी 2’ के आते ही अब सनी देओल… – भारत संपर्क| *व्यवसायी के घर से 42 लाख रूपये की चोरी, जमीन खरीदने के लिए घर में रखे थे…- भारत संपर्क| 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है 1.5 Ton AC, 1 महीने में आएगा कितना बिल? – भारत संपर्क