दुर्ग में दादी-पोती की हत्या : सोते वक्त कुल्हाड़ी से किया गया…- भारत संपर्क

0
दुर्ग में दादी-पोती की हत्या : सोते वक्त कुल्हाड़ी से किया गया…- भारत संपर्क

दुर्ग। दुर्ग जिले के दादी और पोती का मर्डर कर दिया गया है। वारदात के वक्त दोनो घर में सो रहे थे। घटना गनियारी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात यह डबल मर्डर की घटना घटी है। सो रहे दादी और उसकी पोती की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

कुल्हाड़ी से किये गए कई वार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गनियारी गांव में 62 साल की राजबती साहू और उसकी 17 वर्षीया पोती सविता साहू दोनों साथ रहते थे। आस-पास ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। पोती सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। देर रात सोते वक्त अज्ञात हत्यारों ने दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया है। वारदात स्थल को देखकर लगता है कि, कुल्हाड़ी के वार से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली, वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है।

बताया गया है कि, राजबती साहू के चार बेटे हैं। गांव में उन चारों के अलग-अलग घर हैं जहां वे रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है। हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोक पर्व पोला पर आदर्श युवा मंच द्वारा बैल दौड़ एवं…- भारत संपर्क| VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क