गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से होंगे शुरू- भारत संपर्क

0

गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से होंगे शुरू

कोरबा। माघ माह के गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से शुरू होंगे और महानंदा नवमी के साथ 6 फरवरी को समाप्त होंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुप्त नवरात्र में तंत्र-मंत्र की साधना से भक्तों की विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है और मां के आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस बार गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी से होगी और यह 6 फरवरी को महानंदा नवमी के साथ समाप्त होंगे। गुप्त नवरात्र के दौरान श्रद्धालु आठ दिनों तक कठिन साधना करेंगे, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों। इस दौरान वसंत पंचमी (3 फरवरी) और नर्मदा जयंती (4 फरवरी) जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे। गुप्त नवरात्र के समय में तंत्र साधना का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ 10 महाविद्याओं की पूजा भी की जाती है। इन महाविद्याओं में काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। यह साधना कार्य सिद्धि, मनोकामना पूर्ति और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए की जाती है। गुप्त नवरात्र में मंत्रों का जाप करने से संतान सुख, रोग निवारण, दरिद्रता और धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Delhi NCE Weather: दिल्ली-NCR धूल भरी आंधी का कहर, जगह-जगह गिरे ओले; हो रही… – भारत संपर्क| शहीद संतोष यादव का बलिदान देश रखेगा याद… CM नीतीश कुमार ने सम्मान राशि…| खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 दीव में छत्तीसगढ़ पुरुष मलखंभ टीम…- भारत संपर्क| 1 साल में 25 हिट फिल्में देने वाला अकेला सुपरस्टार, अक्षय-अजय ने इनकी फिल्मों के… – भारत संपर्क| केमिकल वाली सब्जियां हैं नुकसानदायक, गर्मी में घर के गमले में उगाएं ये वेजिटेबल