कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर होगी हसदेव आरती- भारत संपर्क

0

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर होगी हसदेव आरती

कोरबा। नदी संरक्षण और समर्थन की भावना से कोरबा में नमामि हसदेव संगठन काफी समय से काम कर रहा है। कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर हसदेव तट पर संगठन द्वारा अनुष्ठान कराया जाएगा। पिछले वर्ष से नमामि हसदेव द्वारा हर माह की अमावस्या और पूर्णिमा को हसदेव आरती की जा रही है। इसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग यजमान बनाए गए।इनकी उपस्थिति में शाम पांच बजे से पूजा अर्चना और हवन पूजन किया गया। इसके पश्चात गंगा तट पर विभिन्न स्थान में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर यहां भी हसदेव की आरती की गई। समय के साथ इसमें लोगों की संख्या बढ़ी। पांडेय ने बताया कि नदियां सनातन काल से हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। उनके सामने मौजूद चुनौतियां कुल मिलाकर मानवीय कारणों से है। इस दिशा में निष्ठा से काम करने की जरूरत है तभी कुछ अच्छे नतीजे आएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क| Uttarakhand Board 12th Result 2025 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,…| Elon Musk ने किस से पूछा मेरे बच्चों की मां बनोगी, क्या एक बार फिर बाप बनना… – भारत संपर्क| श्रेयस अय्यर की इस एक बात से ‘खूंखार’ हो गए युजवेंद्र चहल, RCB के लिए बने क… – भारत संपर्क