स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रतनपुर महामाया…- भारत संपर्क

0
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रतनपुर महामाया…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया दाई के दरबार रतनपुर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजा आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सामान्य और विशिष्ट जन सम्मिलित है। चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रखकर मंदिर में खूब सजावट की गई है। मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्था की गई है।

चैत्र नवरात्रि की महा सष्ठी तिथि पर मां महामाया के दर्शन के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सपत्नीक पहुंचे। उनके साथ उनकी भतीजी भी शामिल थीं, जिन्होंने मां के दरबार में पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करने रतनपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता और अधिकारी भी पहुंचे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को महामाया मंदिर ट्रस्ट की ओर से माता रानी का चित्र भेंट किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां पवित्र ज्योति कलश के भी दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास भी मौजूद थे ।

अमर अग्रवाल ने भी किया दर्शन

महासष्ठी तिथि पर मां महामाया के दर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने समर्थक और पार्टी पदाधिकारियो के साथ रतनपुर पहुंचकर देवी के दर्शन और पूजन किये। उनके साथ जिला अध्यक्ष दीपक सिंह भी शामिल थे।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों…- भारत संपर्क| Viral Video: ड्राइवर ने खतरनाक तरीके से ट्रक पर दिखाया स्टंट, लोगों ने पकड़ ली गलती…| धारदार हथियार लहराकर क्षेत्र में फैला रहा था दहशत, सरकण्डा…- भारत संपर्क| सिर्फ 6 गेंदों में खेल खत्म… काम कर गई जसप्रीत बुमराह की चाल, ऐसे फंसा इं… – भारत संपर्क| चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस…- भारत संपर्क