होलिका दहन के लिए एक घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त, होलिका दहन…- भारत संपर्क

0

होलिका दहन के लिए एक घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त, होलिका दहन गुरुवार को, अगले दिन मनेगा रंगोत्सव

 

कोरबा। होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन के लिए प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त लगभग एक घंटे का समय रहेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। रंगोत्सव का बाजार भी सजकर तैयार हो गए हैं।फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन गुरुवार को किया जाएगा। इसके अगले दिन शुक्रवार को रंगोत्सव की धूम रहेगी। इसके लिए लोगों की तैयारी जोरों पर है। शहर से लेकर उप नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रंगोत्सव का बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। लोगों में हर्बल रंग और गुलाल की मांग अधिक है। लेकिन इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। भ्रदा काल में होलिका दहन वर्जित माना जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च सुबह लगभग 10.35 बजे से प्रारंभ होगी। इसका समापन 14 मार्च दोपहर 12.24 बजे तक रहेगी। 13 मार्च को दिन और रात में पूर्णिमा तिथि होने की वजह से होलिका दहन इसी दिन होगा। फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ होने के साथ भद्रा का साया भी प्रभावशील हो जाएगा, जो रात लगभग 11.26 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के लिए रात लगभग 12.23 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। मान्यता है कि होलिका दहन से परेशानियां दूर होती है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। इस साल होली पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा महिला सहित हर वर्ग में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। होली की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। व्यापारी भी एक माह पहले से ही तैयारी में जुटे हुए थे। अब बाजार में गुलजार होने लगा है। व्यापारी ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल की मांग अच्छी है और बेहतर कारोबारऌ की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत मुस्लिम युवकों को…- भारत संपर्क| सलमान खान, अमिताभ बच्चन या कपिल शर्मा होस्ट बनकर सबसे तगड़ी फीस कौन वसूलता है? – भारत संपर्क| सकरी शराब भट्टी के पास युवक से मारपीट कर पैसे की मांग करने…- भारत संपर्क| 42 साल के जेम्स एंडरसन को अचानक बनाया गया कप्तान, इंग्लैंड से आई चौंकाने वा… – भारत संपर्क| जिले के एक ही परिसर में संचालित 391 प्राइमरी स्कूलों को…- भारत संपर्क