होम गार्ड के पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, वारदात के…- भारत संपर्क

0

होम गार्ड के पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, वारदात के दौरान नाइट ड्यूटी पर थी पत्नी

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सिंगापुर बस्ती एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत की नींद सुला दी गई। मृतक होमगार्ड में पदस्थ महिला सिपाही का पति बताया जा रहा है। घटना के वक्त महिला सिपाही नाइट ड्यूटी पर तैनात थी और पति घर पर ही था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे वारदात की जांच कर रही है। हत्यारे के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंगापुर बस्ती का है। यहां महिला होमगार्ड सुकृत सिंह कंवर अपने पति शिव प्रसाद कंवर के साथ रहती थी। सोमवार की दरमियानी रात महिला सिपाही नाइट ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर पर मौजूद शिव प्रसाद के गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया और फरार हो गया। हमले से शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु किया। हत्या की वारदात आधी रात को अंजाम दिया गया। मृतक शिव प्रसाद की पत्नी सुकृत होमगार्ड में पदस्थ है। अज्ञात आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उच्च अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने रात भर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक के गर्दन पर बेहद गंभीर चोटें आई है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने कुल्हाड़ी को घर के आंगन से बरामद किया गया है। निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
पुलिस को मिले अहम सुराग
मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश को बताया जा रहा है। इस आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल होगी। इसके अलावा पुलिस अन्य एंगल पर भी पड़ताल कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब तुम्हारी बारी है, सुधर जाओ… किसपर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? – भारत संपर्क| *शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से…- भारत संपर्क| CM योगी ने EWS कोटे से बाची का कराया था दाखिला, अब वह ड्रेस-किताबों के लिए…|   रायगढ़ जिले में अब तक 349.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री साय से यादव समाज के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …