रतनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्षद अर्चना…- भारत संपर्क

0
रतनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्षद अर्चना…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन


रतनपुर, बिलासपुर।
धार्मिक नगरी रतनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बूढ़ा महादेव धर्मशाला में संपन्न हुआ, जहाँ नगर के विभिन्न वार्डों में कार्यरत आंगनबाड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं को सुहाग का सामान और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को सराहते हुए कहा कि “समाज की जड़ों को मजबूत करने और बच्चों के भविष्य को संवारने में आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत को सलाम करने का एक छोटा सा प्रयास है।”

कार्यक्रम में पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर रतनपुर नगर पालिका के अन्य पार्षद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद पुष्पकांत कश्यप, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सोभा दुबे, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद रामफल श्रीवास, और पूर्णिमा वैष्णो शामिल रहीं।

सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

समारोह में रतनपुर क्षेत्र की कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शीला सोनी, दिरुन निशा, राधा शर्मा, निर्मला तिवारी, दुर्गावती ठाकुर, प्रतिभा बेलदार, गीता सूर्यवंशी, बसंती पहाड़िया, सरोज सोनी और संध्या जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल थीं।

सामाजिक सरोकार और सहयोग की मिसाल

समारोह में मौजूद पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान समाज के कमजोर वर्गों, बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिलता है, जिससे वे और अधिक उत्साह के साथ काम कर पाती हैं।

कार्यक्रम में नगर के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं। अंत में पार्षद अर्चना संतोष सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे सम्मान समारोह आयोजित करने का आश्वासन दिया।



Post Views: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोले की भक्ति में मस्त कांवड़िया, भजन पर दिखाए ऐसे मूव्ज; हो गया वायरल- Video| UGC NET Result June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट कहां और कैसे कर सकते हैं…| रिश्तेदारों के व्यवहार से परेशान दो नाबालिग बालिकाएं लौट रही…- भारत संपर्क| *सरपंच-उपसरपंच संघ गठन से पंचायतों को मिलेगी नई दिशा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद…- भारत संपर्क| मानदेय शिक्षकों की भर्ती में मनमानी का आरोप, डीईओ ने कहा गत…- भारत संपर्क