होटल संचालक को बेरहमी से पीटा, अपोलो अस्पताल में भर्ती,…- भारत संपर्क

0
होटल संचालक को बेरहमी से पीटा, अपोलो अस्पताल में भर्ती,…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होटल के किराए को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि होटल संचालक अनुराग विश्वकर्मा की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अनुराग को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक रामायण शर्मा, उनके बेटे राजकमल शर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डबल किराया बढ़ाने के दबाव में हुई पिटाई

मामला टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल मिडटाउन का है, जिसके मालिक रामायण शर्मा हैं। उन्होंने होटल के संचालन की जिम्मेदारी अपने रिश्तेदार अनुराग शर्मा को दी थी, जो अनुबंध के तहत हर माह ₹72,000 किराया देते थे। अनुराग शर्मा ने होटल को नया रूप देने के लिए 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर इसका रिनोवेशन कराया, जिससे होटल का कारोबार अच्छा चलने लगा।

इस बीच, होटल मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे राजकमल शर्मा ने लालच में आकर किराया डबल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अनुराग ने जब अनुबंध की शर्तों का हवाला दिया और रिनोवेशन में खर्च की गई राशि का जिक्र किया, तो यह विवाद और बढ़ गया।

होटल के कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

सोमवार रात करीब 10:30 बजे, रामायण शर्मा और राजकमल शर्मा ने अनुराग विश्वकर्मा को होटल मिडटाउन बुलाया। बातचीत के दौरान जब अनुराग ने अतिरिक्त किराया देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने होटल के कमरे में बंद कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी

शराब की बोतल और कुर्सी से हमला करने के कारण अनुराग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अनुबंध तोड़ने और सामान हड़पने की साजिश!

अनुराग विश्वकर्मा बीते 8 महीनों से होटल का संचालन कर रहे थे। उनके प्रयासों से होटल का कारोबार बढ़ा, लेकिन अब होटल मालिक अनुबंध तोड़ने और होटल में लगाए गए लाखों के फर्नीचर व अन्य सामग्री को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं

इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगलवार को रामायण शर्मा, राजकमल शर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Post Views: 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान केस पर पिता ने की जांच की मांग, कहा… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम – भारत संपर्क न्यूज़ …| *breaking news:- पत्नी के अंतिम संस्कार की कर ही रहा था तैयारी और पुलिस…- भारत संपर्क| ऋषभ पंत बाहर, अब दिल्ली कैपिटल्स करेगी कमाल, ये 12 खिलाड़ी जिताएंगे IPL 202… – भारत संपर्क| राजस्थान में कोचिंग सेंटरों पर कसेगी नकेल, अब कराना होगा ये काम