How to Apply for NEET UG 2025: नीट यूजी एग्जाम डेट घोषित, जानें आवेदन तिथि,…
नीट यूजी परीक्षाImage Credit source: getty images
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 की परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जारी कर दी हैं. यह परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित होगी. इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां (NEET UG 2025 Important Dates)
NEET | Date |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 7 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 7 मार्च 2025 |
सुधार विंडो | 9 मार्च – 11 मार्च 2025 |
शहर की जानकारी जारी होने की तिथि | 26 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 1 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 4 मई 2025 |
परीक्षा का समय | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) |
आंसर की और रिकॉर्डेड उत्तर जारी होने की तिथि | परीक्षा के बाद जल्द जारी की जाएगी |
परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि | 14 जून 2025 (संभावित) |
आवेदन शुल्क (NEET UG 2025 Fees)
श्रेणी | भारत में परीक्षा केंद्र शुल्क (₹) |
भारत के बाहर परीक्षा केंद्र शुल्क (₹) |
सामान्य (General) | ₹1700/- | ₹9500/- |
EWS / OBC-NCL | ₹1600/- | – |
SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर | ₹1000/- | – |
नोट: उम्मीदवारों को जीएसटी और प्रोसेसिंग शुल्क अतिरिक्त रूप से देना होगा.
NEET UG 2025 Eligibility Criteria
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष होनी चाहिए.
- अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है.
शैक्षणिक योग्यता:
- भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जीव प्रौद्योगिकी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम अंक श्रेणी के अनुसार तय किए गए हैं.
राष्ट्रीयता:
भारतीय नागरिक, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI), पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) और विदेशी नागरिक आवेदन कर सकते हैं.
NEET UG 2025 Exam Pattern
खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक |
भौतिकी (Physics) | 50 | 180 |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | 50 | 180 |
जीवविज्ञान (Biology – Zoology + Botany) | 100 | 360 |
कुल | 200 में से 180 प्रश्न करने होंगे | 720 |
प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए -1 अंक काटा जाएगा.
परीक्षा की अवधि: 180 मिनट (3 घंटे)
परीक्षा का माध्यम: यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी – हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू.
NEET UG 2025 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for NEET UG 2025?)
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- “NEET UG 2025 Application Form” लिंक पर क्लिक करें.
- नई पंजीकरण (New Registration) करके लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें.
- फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें.
- श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, UPI, Net Banking) से करें.
- फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें.
Important Tips for NEET UG 2025
- समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें.
- आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें.
- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझें और बेहतर तैयारी करें.
- नए अपडेट और सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें.